Home » मध्य प्रदेश » जिले की जर्जर सड़कों एवं E-20 पेट्रोल से आमजन हो रहे परेशान, जिला युवा कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री को भेजा ज्ञापन

जिले की जर्जर सड़कों एवं E-20 पेट्रोल से आमजन हो रहे परेशान, जिला युवा कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री को भेजा ज्ञापन

Spread the love

जिले की जर्जर सड़कों एवं E-20 पेट्रोल से आमजन हो रहे परेशान, जिला युवा कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री को भेजा ज्ञापन

रणवीर सिंह सिसोदिया जिला ब्यूरो प्रदेश की कलम 24×7

झाबुआ, 9 जुलाई। जिला युवा कांग्रेस झाबुआ के जिलाध्यक्ष  श्री नटवर डोडियार  के नेतृत्व में भारत सरकार के माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित कर जिले की बदहाल सड़कों एवं  E-20 पेट्रोल  से आमजन को हो रही परेशानियों की ओर ध्यान आकर्षित किया गया।

ज्ञापन में बताया गया कि  झाबुआ जिले की अधिकांश सड़कें लंबे समय से जर्जर एवं गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। बारिश के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। कई स्थानों पर सड़क किनारे पहाड़ियों से पत्थर गिरने का खतरा भी बना रहता है, जिससे यात्रियों एवं वाहन चालकों की सुरक्षा पर लगातार संकट बना हुआ है।

इसके साथ ही ज्ञापन में  E-20 पेट्रोल  के उपयोग से पुरानी दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के इंजन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव का भी उल्लेख किया गया। युवा कांग्रेस ने मांग की कि आम नागरिकों की सुविधा एवं आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर पुनर्विचार किया जाए।

जिला युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मांग की है कि झाबुआ जिले की सभी प्रमुख सड़कों का शीघ्र निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराया जाए, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं तथा E-20 पेट्रोल के संबंध में जनहित को प्राथमिकता देते हुए उचित निर्णय लिया जाए।

युवा कांग्रेस के जिला महासचिव रोशन बारिया एवं विधानसभा उपाध्यक्ष वीरेंद्र बारिया ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करेगी।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]