Home » धार » नशा मुक्ति जागृति अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाया जायेगा

नशा मुक्ति जागृति अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाया जायेगा

Spread the love

*नशामुक्ति जन जागृति अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाया जायेगा*

*एक स्वास्थ्य एवं नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु नशे से दूरी है जरूरीः-कलेक्टर श्री मीना*

  1. *धार, 14 जुलाई 2025/* नशीले पदार्थाे का सेवन एक गंभीर सामाजिक समस्या है जो व्यक्ति और परिवार, समाज को गहरे स्तर तक प्रभावित करता है। यह न केवल व्यक्तियों के स्वास्थ्य को खतरे में डालता है बल्की अपराधो में वृद्धि का भी एक प्रमुख कारण है। इस गंभीर समस्या से समाधान और एक स्वास्थ्य एवं नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु नशे से दूरी आवश्यक है। उक्त आशय का वक्तव्य पुलिस कार्यालय सभाकक्ष में 15 जुलाई से 30 जुलाई तक जिले में चलाये जाने वाले नशामुक्ति जन जागृति अभियान के तैयारियों की नारकोटिक्स की समीक्षा करते हुयें कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने दिया। जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा सहित संबंधित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
    कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि प्रदेश सरकार के मंशानुसार अभियान पूरे जिले में 15 जुलाई से 30 जुलाई तक निरंतर चलाया जायेगा। अभियान के दौरान ग्राम पंचायतो के सरपंच सचिवो के साथ-साथ महाविद्यालयो, स्कूल शिक्षा विभाग, समाजिक न्याय विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग को निर्धारित गतिविधियो के साथ आम जन मानस को नशीले पदार्थ के सेवन से दूर रखने नशे से होने वाले दुसप्रभाव के बारे में जागरूक किया जायेगा।
    कलेक्टर श्री मीना ने निर्देश दिए कि अभियान के पहले दिन 15 जुलाई को स्कूलो, कालेजो, शिक्षण संस्थाओ, ग्राम नगर सुरंक्षा समिति के सदस्य, एनसीसी, स्काउट गाईड एवं जन प्रतिनिधियो के साथ नशे के विरूद्ध जागरूकता रैली का आयोजन करे। उन्होंने जहा जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि वाहनों में बैनर पोस्टर चस्पा कराकर नशे के विरूद्ध लोगो जागरूक करे। सामाजिक न्याय विभाग सर्वजनिक स्थलो पर नुक्कड नाटक का आयोजन करे।
    बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा ने अभियान को मूर्त रूप देने हेतु प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियो को निर्देश देते हुयें कहा कि जिले अभियान को सफल बनाने के लिए संबंधित विभाग एवं पुलिस के अधिकारी आपस में समन्यन बनाकर सफल बनाये। उन्होने कहा कि विद्यालयो, महाविद्यालयो में चित्रकाला, निबंध, पेटिंग, स्लोगन, रंगोली पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाये। वही गणमान्य व्यक्ति खिलाड़ी और वरिष्ट अधिकारियो के नशे के विरूद्ध रिकार्ड किए जन जागरूकता संदेशो का सर्वजनिक स्थलो में प्रसारित कराये। साथ ही सोसल मीडिया पर भी नशे पिड़ित व्यक्ति द्वारा नशा छोडने के प्रेरक वक्तव्य को प्रसारित कराया जाये। उन्होने कहा कि अभियान के दौरान महिला बाल विकास विभाग के शौर्य दल के सदस्य, आगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, ग्राम नगर सुरंक्षा समिति के सदस्यो की भागीदारी सुनिश्चित कर अभियान को सफल बनाये।
    बैठक में बताया गया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। 15 दिवसीय इस कार्यक्रम में शामिल हैं । मादक पदार्थों पर सख्ती से अवैध नशे के कारोबार और मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। विश्वविद्यालयों, स्कूलों, और सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, रील निर्माण, और जनसंवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। विभिन्न विभागों, सामाजिक संगठनों, और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय स्थापित कर इसे एक जन-आंदोलन का रूप दिया जाएग

प्रदेश की कलम 24 ×7 से भगवान मुजाल्दा की रिर्पोट

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]