Home » मेघनगर » रोटरी क्लब अपना के गरवाल अध्यक्ष एवं व्यास सचिव बने

रोटरी क्लब अपना के गरवाल अध्यक्ष एवं व्यास सचिव बने

Spread the love

प्रेस नोट

रोटरी क्लब अपना मेघनगर

दिनांक 26 जुन

 

*रोटरी क्लब अपना के गरवाल अध्यक्ष एवं व्यास सचिव बने*

 

रोटरी क्लब अपना मेघनगर के वर्ष 2025–26 का कार्यकाल अध्यक्ष रोटेरियन गोविंद सिंह चौहान, उपाध्यक्ष रोटेरियन पंकज रांका एवं सचिव रोटेरियन कमलेश गरवाल के सफल नेतृत्व में सेवा, समर्पण एवं जनकल्याणकारी कार्यों के साथ गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान क्लब ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, रक्तदान एवं सामाजिक सेवा के अनेक उल्लेखनीय प्रकल्प संचालित किए।

 

30 जून 2026 को कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात वर्ष 2026–27 के लिए रोटेरियन कमलेश गरवाल ने अध्यक्ष, रोटेरियन मांगीलाल ने उपाध्यक्ष तथा रोटेरियन दीपक व्यास ने सचिव पद का दायित्व संभाला।

 

नवीन कार्यकारिणी ने कार्यकाल के प्रथम दिवस पर विद्यालय के बच्चों को बिस्कुट पैकेट वितरित करने के साथ डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान करने का निर्णय लिया।

 

इस अवसर पर क्लब सदस्यों भरत मिस्त्री, विनोद बाफना,जयंत सिंघल, महेश प्रजापति, हितेंद्र खतेड़िया, चंदनबाला शर्मा, माया शर्मा, कुसुम सोलंकी, बहादुर सिंह चौहान, किशोर नायक, इरफान शेरानी, लोकेन्द्र शर्मा, योगेश नायक, फा. थोमस, जयश्री गहलोत, सीमा विजयवर्गीय, जयेंद्र बैरागी, मनोज अरोरा एवं धनराज काग ने पूर्व कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल की बधाई तथा नव कार्यकारिणी को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

Facebook
X
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]