प्रदेश की कलम 24×7
उज्जैन संभाग ब्यूरो
रिपोर्टर – वकील शाह
ग्राम विजयपुर में कांग्रेस नेताओं का भव्य स्वागत
देवास जिले के ग्राम विजयपुर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप सिंह के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष उमर सिंघार एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी सिंह (खिलचीपुर) का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जितेंद्र सिंह परिहार (कावड़ी), मनीष चौधरी (जिला ग्रामीण अध्यक्ष), गौतम परिहार (शहर कांग्रेस अध्यक्ष), बाबू भाई, अनिल जायसवाल, शेर सिंह कावड़ी, बहादुर सिंह, मांगीलाल सोंडा, रमेशलाल जनपद सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित नेताओं ने संगठन की मजबूती एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
प्रदेश की कलम 24×7
उज्जैन संभाग ब्यूरो
रिपोर्ट – वकील शाह




