IFMIS तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु जिला कोषालय में विशेष कैंप 16 व 17 जुलाई को
मध्य प्रदेश हेड भगवान मुजालदा की रिपोर्ट
धार 14 जुलाई 2026। आयुक्त कोष एवं लेखा, मध्य प्रदेश (भोपाल) के निर्देशानुसार, जिले के समस्त कार्यालयों के लिए IFMIS (एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली) से संबंधित तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु एक विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
जिला कोषालय धार में आयोजित होने वाला यह कैंप 16 जुलाई एवं 17 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगा। कैंप के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए जिला कोषालय द्वारा बताया गया है कि कार्य के दौरान IFMIS पोर्टल पर आने वाली विभिन्न तकनीकी चुनौतियों का समाधान किया जाएगा।
जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों एवं संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने कार्यालयों में IFMIS के उपयोग में आ रही तकनीकी समस्याओं को पूर्व से ही सूचीबद्ध (संकलित) कर लें और कैंप में उपस्थित होकर उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें।




