Home » मध्य प्रदेश » जोबट: रविवार को 3 घंटे बंद रहेगी बिजली, मेंटेनेंस के कारण प्रभावित रहेंगे कई क्षेत्र

जोबट: रविवार को 3 घंटे बंद रहेगी बिजली, मेंटेनेंस के कारण प्रभावित रहेंगे कई क्षेत्र

Spread the love

जोबट: रविवार को 3 घंटे बंद रहेगी बिजली, मेंटेनेंस के कारण प्रभावित रहेंगे कई क्षेत्र

जिला ब्यूरो चीफ वासुदेव वाणी

​जोबट: मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के जोबट कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, आगामी रविवार, 28 जून 2026 को जोबट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

​बिजली कटौती का विवरण:

​समय: सुबह 08:00 AM से 11:00 AM तक।

​कारण: 132 kV बैटवासा पर अति-आवश्यक मेंटेनेंस कार्य।

​प्रभावित क्षेत्र:

मेंटेनेंस कार्य के चलते 33 kV जोबट फीडर और 33 kV दाबड़ी फीडर से जुड़े विभिन्न उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे जोबट शहर, अस्पताल, कनवाड़ा, सेवरिया, हरदापुर, बेटवासा, कोडली, बरखेड़ा, देहदला, उमरी, भीलखेड़ा, बिलसा, डेकाकुण्ड, उंडेरी, किग्रा जोबट, पानगोला, देनाब, नेमलदा, जबेरी खाड़ा फलिया, जयसिंहपुर, बनेड़ी, कोसदुना, उबलद, खेरवा, चमारबेगडा, गौंछ इमली, रांपुरा, चगदी, सेवड, मोटाउमर, सिद्धगाव, सिदगाव, बड़े गुडा, सेमलाया, उबगरी, खुटाजा, हीरापुर, धुधनवट, दाबड़ी, दाबड़ी डेम, कदवाल, राजखेड़ा, इन्द्रवन, खारी, जाग्नो, सिन्थी, गेहलाड़, वागदी, वाद्रियाबयड़ा, बड़ी खटटाली, छोटी खटटाली, भानपुर, सिंधी, मसनी, चमारबेगडा, मितली, और पलासदा सहित अन्य आसपास के गांव प्रभावित रहेंगे।

​विद्युत विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग की अपील की है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार समय में परिवर्तन हो सकता है।

Facebook
X
WhatsApp

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]