Home » रतलाम » किसानों की शिकायत पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई मेसर्स पाटीदार कृषि सेवा केन्द्र का कीटनाशी लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित

किसानों की शिकायत पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई मेसर्स पाटीदार कृषि सेवा केन्द्र का कीटनाशी लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित

Spread the love

किसानों की शिकायत पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई

मेसर्स पाटीदार कृषि सेवा केन्द्र का कीटनाशी लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित

रतलाम, मध्यप्रदेश जिला संवाददाता : दीपक सोनी

रतलाम, 8 जुलाई 2026। किसानों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लाइसेंस अथॉरिटी एवं उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री भगवान सिंह अर्गल ने मेसर्स पाटीदार कृषि सेवा केन्द्र, मांगरोल (विकासखंड रतलाम) का कीटनाशी लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

उप संचालक श्री अर्गल ने बताया कि किसानों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मेसर्स पाटीदार कृषि सेवा केन्द्र द्वारा विक्रय की गई PCT-410 बीज उपचार दवा से उपचारित सोयाबीन फसल में अपेक्षित अंकुरण एवं वृद्धि नहीं हो रही है। शिकायत के परीक्षण के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र, कालूखेड़ा के वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों का संयुक्त जांच दल गठित किया गया।

संयुक्त जांच के दौरान पाया गया कि उक्त दवा से उपचारित सोयाबीन फसल की वृद्धि अपेक्षित स्तर की नहीं थी। जांच में कीटनाशक अधिनियम, 1968 के प्रावधानों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर मेसर्स पाटीदार कृषि सेवा केन्द्र, मांगरोल के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसका कीटनाशी लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे कृषि आदानों की खरीद केवल अधिकृत विक्रेताओं से करें तथा किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर तत्काल कृषि विभाग को सूचित करें।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]