कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा ग्रामीण धार के नवनिर्माणाधीन जिला कार्यालय का किया अवलोकन

मनावर:- मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का भाजपा ग्रामीण धार जिले के प्रथम प्रवास पर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता की। उनके साथ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर तथा धर्मपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे।
कुक्षी से इंदौर प्रवास के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा ग्रामीण धार के नवनिर्माणाधीन जिला कार्यालय का अल्प प्रवास कर निर्माण कार्य का अवलोकन किया
भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने मंत्रीगण एवं अन्य अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया तथा नवनिर्माणाधीन जिला कार्यालय की निर्माण प्रगति से अवगत कराया। इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं की शक्ति से निरंतर सशक्त हो रहा है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह जिला कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा कार्यकर्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराएगा।
भाजपा ग्रामीण धार के जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर (सिघाना) ने बताया कि इस अवसर पर विधानसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी शिवराम कन्नौज, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, भाजपा जिला मंत्री लोकेश मुकाती, कार्यालय मंत्री पन्नालाल पाटीदार, जिला सह मीडिया प्रभारी अंकित शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण सोनी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनाली श्रीवास्तव, मोर्चा जिलाध्यक्ष लाल सिंह बर्मन, जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी, गणेश जर्मन, रेवंती रमन (राजू खेड़ी), राजेश तोमर, गोपाल पाटीदार (सिरसाला) सहित नगर मंडल मोनू पाटीदार , मनावर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सोहन सोलंकी कार्यकारिणी के पदाधिकारी, अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं विभागीय प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे..!
प्रदेश की कलम मध्य प्रदेश हेड भगवान मुजाल्दा की रिपोर्ट




