Home » मध्य प्रदेश » नारायणगढ़ पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय डोडाचूरा तस्करों के वीविरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में पैसा हुआ डोडाचूरा जप्त किया गया

नारायणगढ़ पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय डोडाचूरा तस्करों के वीविरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में पैसा हुआ डोडाचूरा जप्त किया गया

Spread the love

प्रेस नोट दिनांकः- 05.07.2026

नारायणगढ़ पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बडी कार्यवाही करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली मिनी ट्रक से बडी मात्रा मे पिसा हुआ डोडाचुरा जप्त किया गया । 

 

आरोपी के कब्जे मिनी ट्रक से कुल 88 किलोग्राम पिसा हुआ डोडाचुरा कीमत 176000 रुपये जप्त किया गया।

 

कार्य का विवरणः-  

                           श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिंह बघेल व प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ श्री कीर्ति बघैल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरी राजेन्द्र कुमार पवार के कुशल नेतृत्व में दिनांक 05.07.2026 को सउनि के.एल.प्रजापति मय फोर्स द्वारा वाहन चेकिंग के दोरान नारायणगढ पिपलिया मंडी रोड बरखेडा विरपुरिया फंटे से आरोपी 01 दिनेश पिता गुरपाल शर्मा उम्र 40 साल निवासी ग्राम ओखु तहसील नालागढ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश 02 अमृतलाल पिता तीर्थराम शर्मा उम्र 36 साल निवासी आदुवाल तहसील नालागढ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के कब्जे वाली SML कम्पनी के SARTAJ GS मिनी ट्रक क्रमांक HP.93.A.8885 से 04 प्लास्टिक के कट्टों मे भरा कुल 88 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ पिसा हुआ डोडाचुरा विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना नारायणगढ पर अपराध क्रमांक 217/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । प्रकरण मे गिरफ्तार शुदा आरोपियों से उक्त अवैध डोडाचुरा के स्रोत के संबंध मे पूछताछ की जा रही है । 

 

नाम गिरफ्तारशुदा आरोपी – 01 दिनेश पिता गुरपाल शर्मा उम्र 40 साल निवासी ग्राम ओखु तहसील नालागढ 

                                             जिला सोलन हिमाचल प्रदेश

                                        02 अमृतलाल पिता तीर्थराम शर्मा उम्र 36 साल निवासी आदुवाल तहसील 

                                              नालागढ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश

 

जप्त मश्रुका – 88 किलोग्राम पिसा हुआ डोडाचुरा कीमती 176000 रुपये, 

           SML कम्पनी का SARTAJ GS मिनी ट्रक क्रमांक HP.93.A.8885 कीमती 1200000 रु,

 दो एंड्रोईड मोबाईल कीमती 20000 रुपये

 ट्रक मे भरा घरेलु सामान कीमती 800000 रुपये

 

पुलिस टीमः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नारायणगढ मय पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही ।

संवाददाता राजा पठान की रिर्पोट

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]