Home » रतलाम » नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने मां कालिका माता के दर्शन कर जिले की खुशहाली की कामना की

नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने मां कालिका माता के दर्शन कर जिले की खुशहाली की कामना की

Spread the love

🛑 ब्रेकिंग न्यूज 🛑

रतलाम मध्यप्रदेश
जिला संवाददाता दीपक सोनी

नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने मां कालिका माता के दर्शन कर जिले की खुशहाली की कामना की

रतलाम, 4 अगस्त 2026। रतलाम जिले के नवागत कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने पदभार ग्रहण करने के बाद शहर के प्रसिद्ध मां कालिका माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां कालिका की आरती कर जिले की सुख, शांति, समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास की कामना की।

मंदिर परिसर में पुजारियों द्वारा उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री कटेसरिया ने जिलेवासियों के कल्याण तथा जनहितकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री वैशाली जैन, ग्रामीण एवं शहरी एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने नवागत कलेक्टर का स्वागत करते हुए जिले के विकास कार्यों को गति देने का विश्वास व्यक्त किया।

Facebook
X
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]