Home » मध्य प्रदेश » एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल के स्थानांतरण पर जनप्रतिनिधियों व पत्रकारों ने किया सम्मान

एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल के स्थानांतरण पर जनप्रतिनिधियों व पत्रकारों ने किया सम्मान

Spread the love

एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल के स्थानांतरण पर जनप्रतिनिधियों व पत्रकारों ने किया सम्मान,

 तीन वर्षों के कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना

जिला ब्यूरो चीफ वासुदेव वाणी 

​[जोबट] स्थानीय एसडीएम कार्यालय में आज प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह बघेल का एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हाल ही में उनके जोबट से भोपाल स्थानांतरण के आदेश मिलने के पश्चात, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने उनके अब तक के तीन वर्षों के कुशल कार्यकाल की सराहना करते हुए उनका पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया।

​इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष हीरालाल शर्मा, भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) के जिला अध्यक्ष वासुदेव वाणी, देहदला सरपंच विजय चौहान, नेहतडा़ पूर्व सरपंच विजय कछुआ, नाकु सिंह चौहान देहदला ,सहित अन्य सरपंच उपस्थित रहे।

​प्रशासनिक निष्ठा व जनसेवा का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हीरालाल शर्मा और AIJ जिला अध्यक्ष वासुदेव वाणी ने एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल के कार्यकाल पर विस्तार से चर्चा की। एसडीएम बघेल ने अपने तीन वर्षों के सेवाकाल में न केवल प्रशासनिक कुशलता का परिचय दिया, बल्कि जनहित के कार्यों को सदैव प्राथमिकता दी। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता और त्वरित समाधान की नीति की जमकर प्रशंसा की।

​कार्यक्रम में उपस्थित सरपंचों और गणमान्य द्वारा एसडीएम बघेल के उज्ज्वल भविष्य और आगामी पदस्थापना के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

 

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]