Home » मध्य प्रदेश » रिटायर्ड पशु चिकित्सक डॉ. नरेंद्र सिंह तंवर का निधन

रिटायर्ड पशु चिकित्सक डॉ. नरेंद्र सिंह तंवर का निधन

Spread the love

रिटायर्ड पशु चिकित्सक डॉ. नरेंद्र सिंह तंवर का निधन

आज सुबह 8.30 बजे ली अंतिमसांस, क्षेत्र में शोक की लहर

आलीराजपुर। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध पशु चिकित्सक, समाजसेवी एवं पेंशनर एसोसिएशन संगठन जिला आलीराजपुर के परामर्शदाता डॉ. नरेंद्र सिंह तंवर का सोमवार सुबह 8.30 बजे निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे डॉ. तंवर का उपचार बड़ौदा(गुजरात )में चल रहा था। कुछ दिनो से अस्पताल में भर्ती रहने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी थी, लेकिन सोमवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
*नानपुर में लंबे समय तक दी पशु चिकित्सा के पद पर सेवाएं*
डॉ. नरेंद्र सिंह तंवर ने नानपुर एवं आसपास के क्षेत्र में लंबे समय तक पशु चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। पशुपालकों के बीच वे बेहद लोकप्रिय थे। क्षेत्र में उन्हें सम्मानपूर्वक ‘घोड़ा डॉक्टर’ के नाम से भी जाना जाता था। पशुओं के उपचार, टीकाकरण तथा पशुपालकों को जागरूक करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
डॉ. तंवर का पशुपालकों एवं ग्रामीणों के साथ आत्मीय संबंध रहा। उनकी सरलता, मिलनसारिता और सेवाभाव के कारण नानपुर सहित पूरे क्षेत्र में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।
*रिटायरमेंट के बाद भी समाजसेवा और गौसेवा से जुड़े रहे*
शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद भी डॉ. तंवर सामाजिक कार्यों एवं गौशाला से जुड़े रहे। वे लगातार गोमाता की सेवा और गौसेवा के कार्यों में सक्रिय रहे। साथ ही वे पेंशनर एसोसिएशन संगठन जिला आलीराजपुर के परामर्शदाता के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे थे तथा संगठन के सदस्यों की समस्याओं के समाधान एवं मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।
डॉ. तंवर अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र-पुत्रियों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।
*मंगलवार सुबह निकलेगी अंतिम यात्रा*
डॉ. नरेंद्र सिंह तंवर के ज्येष्ठ पुत्र के उड़ीसा में होने के कारण उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार 12 अगस्त को सुबह 9 बजे निज निवास, से निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार का कार्यक्रम पंचेश्वर धाम पर होगा।
अंतिम यात्रा में क्षेत्र के अनेक पत्रकार, समाजजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिक दल के व्यक्ति,गणमान्य नागरिक शामिल होकर डॉ. तंवर को अंतिम विदाई देंगे।
*पत्रकार जगत सहित असाड़ा राजपूत समाज में शोक*
डॉ. नरेंद्र सिंह तंवर, जिला प्रेस क्लब आलीराजपुर के अध्यक्ष श्री राकेश तंवर के पिताजी थे। उनके निधन की खबर से पत्रकार जगत सहित असाड़ा राजपूत समाज में शोक की लहर दौड़ गई। जिला प्रेस क्लब, पत्रकार साथियों, समाजजनों एवं विभिन्न संगठनों ने डॉ. तंवर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

✍️जितेन्द्र प्रसाद वाणी की रिपोर्ट

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]