*श्रीमती सुशीला रूपसिंह बरिया मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना का पुरस्कार मिला*
झाबुआ जिले के ग्राम सजेली नरसिंहपुरा की श्रीमती सुशीला रूपसिंह बारिया ने मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है।
🐃 75% अनुदान पर प्राप्त दो मुर्रा नस्ल की भैंसों से शुरू हुआ डेयरी व्यवसाय आज दो गिर नस्ल की गायों तक पहुंच चुका है। दूध उत्पादन, जैविक खाद एवं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के माध्यम से वे सभी खर्चों के बाद प्रतिमाह लगभग ₹40 हजार की शुद्ध आय अर्जित कर रही हैं।
उनकी सफलता से प्रेरित होकर गांव के अन्य पशुपालक भी उन्नत डेयरी व्यवसाय की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना ग्रामीण आजीविका, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बन रही है।
प्रदेश की कलम 24 *7 के लिए रमेश चौहान की रिपोर्ट


Post Views: 130





