Home » मध्य प्रदेश » सुने घर को चोरों ने बनाया निशाना : CCTV में दिखे 3 संदिग्ध , सास की मौत पर ससुराल गया था परिवार

सुने घर को चोरों ने बनाया निशाना : CCTV में दिखे 3 संदिग्ध , सास की मौत पर ससुराल गया था परिवार

Spread the love

*सूने घर को चोरो‍ं ने बनाया निशाना:CCTV में दिखे 3 संदिग्ध, सास की मौत पर सुसराल गया था परिवार* ।

अबोहर स्थानीय बाबा जीवन सिंह नगर में एक सूने घर को निशाना बनाकर चोरों द्वारा एलईडी टीवी, नकदी और चांदी की चेन समेत अन्य सामान चुराए जाने का मामला सामने आया है। चोरी की यह घटना तब हुई जब परिवार के सदस्य एक दुखद समाचार के बाद मायके गए हुए थे। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित मनदीप कौर पत्नी मनप्रीत सिंह ने बताया कि दो दिन पहले उनकी माता का निधन हो गया था। पूरा परिवार अंतिम संस्कार और अन्य रस्मों में शामिल होने के लिए गांव पटी सदीक स्थित मायके गया हुआ था। घर में किसी के न होने का फायदा उठाकर चोर छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए। चोरों ने पूरे घर की तलाशी ली और वहां रखा एक एलईडी टीवी, 10 हजार रुपये की नकदी, चांदी की चेन, गुल्लक में रखे करीब 3 हजार रुपये और घर के मंदिर से 2,500 रुपये चुरा लिए। चोर एलईडी टीवी को छुपाने के लिए उसे कंबल में लपेटकर अपने साथ ले गए। जब परिवार वापस घर लौटा तो सारा सामान बिखरा हुआ देखकर उन्हें चोरी का पता चला। इसकी सूचना तुरंत सीडफार्म चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज की जांच करने पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

प्रदेश की कलम 24 ×7 से राजा पठान की रिपोर्ट 

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]