Home » मध्य प्रदेश » महिला के साथ बलात्कार करने वाले तांत्रिक बाबा और सह आरोपी को पुलिस चौकी निसरपुर थाना कुक्षी की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

महिला के साथ बलात्कार करने वाले तांत्रिक बाबा और सह आरोपी को पुलिस चौकी निसरपुर थाना कुक्षी की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

Spread the love

*महिला के साथ बलात्कार करने वाले तात्रीक बाबा व सह आरोपी को पुलिस चौकी निसरपुर थाना कुक्षी की पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार*

 

 

*मध्य प्रदेश हेड भगवान मुजालदा की रिपोर्ट*

गिरफ्तार आरोपीगण – 1. मुख्य आरोपी तांत्रिक कैलाश पिता जुवारसिंह नर्गेश जाति भिलाला उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम खण्डलई थाना मनावर जिला धार
2. धन्नालाल पिता लालचंद मरोला जाति भारूड उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम कडमाल बसाहट थाना जिला धार
दिनांक 19.07.2026 को फरियादिया महिला ने थाना कुक्षी मे आकर रिपोर्ट किया की मेरा समधी रेवसिंह और अन्य व्यक्ति राकेश मनावर बस स्टेण्ड पर मिले और मनावर बस स्टेण्ड से राकेश की मोटर सायकल पर बिठाकर ग्राम कडमाल के धन्नालाल भारूड के घर लेकर आये जहा पर धन्नालाल के घर के तीसरे वाले कमरे में लेजाकर तीनो ने छोड दिया जहा तात्रीक कैलाश नर्गेश द्वारा बवासीर को तात्रीक क्रिया कर बवासिर खत्म करने का बोलकर तांत्रीक कैलाश नर्गेश द्वारा मर्जी के बिना खोटा काम ( बलात्कार ) करना व घटना की बात किसी को बताने पर तात्रीक क्रिया कर तुम्हे व तुम्हारे पती को मार देंगे की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 314/2026 धारा-64(1), 127(1), 351(3), 70(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
विवेचना के दौरान प्रकरण में नामजद आरोपी कैलाश पिता जुवारसिंह नर्गेश जाति भिलाला उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम खण्डलई थाना मनावर जिला धार व सह आरोपी धन्नालाल पिता लालचंद मरोला जाति भारूड उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम कडमाल बसाहट थाना जिला धार को गिरफ्तार किया गया ।

इस उल्लेखनीय सफलता में निरीक्षक दीपकसिंह चौहान थाना प्रभारी कुक्षी ,उनि रवि वास्के चौकी प्रभारी निसरपुर, सउनि भुवान चौहान, प्र.आर. 916 प्रकाश, आर. 265 थानसिंह, आर. 55 रविन्द्र, आर. 679 किशन, आर. 90 गोरव, आर. 968 सुभाष, म.आर. 1161 रोमा का विशेष योगदान रहा ।
उल्लेखनीय कार्य के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा द्वारा टीम को पुरुष्कृत करने की घोषणा की गई।

 

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]