Home » नेशनल » तियरा में मुहर्रम पर निकला ताज़िया जुलूस, “या हुसैन” की सदाओं से गूंजा पूरा क्षेत्र

तियरा में मुहर्रम पर निकला ताज़िया जुलूस, “या हुसैन” की सदाओं से गूंजा पूरा क्षेत्र

Spread the love

प्रयागराज। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के तियरा गांव में मुहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) की याद में अकीदत और श्रद्धा के साथ ताज़िया एवं आलम का जुलूस निकाला गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक आस्था, अनुशासन और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
सुबह से ही इमामबाड़े में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों का पहुंचना शुरू हो गया। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने ताज़ियों की जियारत कर मुल्क में अमन, शांति, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। शाम को फातिहा, तिलावत-ए-कुरआन और ज़िक्र-ए-कर्बला का आयोजन किया गया। इस दौरान लंगर-ए-हुसैनी का भी वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।
शाम करीब 5 बजे इमामबाड़े से पारंपरिक ताज़िया जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल अज़ादारों ने मातम कर हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के 72 शहीदों की कुर्बानियों को याद किया। जुलूस की शुरुआत मोहम्मद ईशाम एवं मोहम्मद कैश की नौहाख्वानी से हुई। उनके दर्दभरे नौहों के बीच “या हुसैन… या हुसैन…” की सदाओं से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
ताज़िया जुलूस गांव के विभिन्न मार्गों से होता हुआ कर्बला पहुंचकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन पर देश में अमन, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआएं की गईं।

रिपोर्ट:
मो. ईशाम
प्रयागराज मंडल ब्यूरो चीफ
प्रदेश की कलम 24×7

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]