कल्पेश्वर महादेव पर होगा पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक
जावरा -अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन के तत्वावधान मे रामबाग स्थित कल्पेश्वर महादेव पर श्रावण मास एवं सोम प्रदोष के शुभ अवसर पर श्री पार्थिव शिवलिंग पूजन अभिषेक का आयोजन रखा गया है।
पंडित शैलेंद्र जोशी (सोहनगढ़) 10 अगस्त सोमवार को दोपहर 3 बजे 5.30 बजे तक पार्थिव शिवलिंग पुजन एवं अभिषेक सम्पन्न कराएगे।
उक्त जानकारी अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन की महिला समिति संयोजिका कोकीला उपमन्यु, किरण सोनी,मंजु पोरवाल , रजनी भाटी , अंगुर बाला बैरागी, शान्ता बाई मग, प्रियका सेठिया आदि ने देते हुए बताया की श्रावण मास मे धार्मिक कार्यक्रम एवं पुजा पाठ का विशेष महत्व होता हे ओर महिलाऐ इसमे बढ चढकर भाग लेकर भगवान भोले शंकर की आराधना करती हे इसी तारतम्य मे पार्थिव शिवलिंग के पुजन एवं अभिषेक का विशेष महत्व हे। आपने उक्त आयोजन मे भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की हे।




