Home » अलीराजपुर » उदयगढ़ पुलिस ने निकाली साइबर जागरूकता रैली: ‘ सेफ़ क्लिक 2.0’ के जरिए लोगों को किया सतर्क

उदयगढ़ पुलिस ने निकाली साइबर जागरूकता रैली: ‘ सेफ़ क्लिक 2.0’ के जरिए लोगों को किया सतर्क

Spread the love

*उदयगढ़ पुलिस ने निकाली साइबर जागरूकता रैली:*

 *’सेफ क्लिक 2.0′ के जरिए लोगों को किया सतर्क*

 

*जिला ब्यूरो चीफ वासुदेव वाणी* 

 

उदयगढ़: पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार और आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक (SP) रघुवंश सिंह के कुशल निर्देशन में, साइबर सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता का संचार करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया। जोबट एसडीओपी (SDOP) आशुतोष पटेल एवं थाना प्रभारी बृजभूषण हिरवे के मार्गदर्शन में उदयगढ़ थाना पुलिस द्वारा कस्बा उदयगढ़ में ‘साइबर जागरूकता अभियान: सेफ क्लिक 2.0’ के तहत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया।

*साइबर सुरक्षा का दिया संदेश*

रैली के दौरान पुलिस जवानों ने नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए। पुलिस दल ने “साइबर अपराध मुक्त हो प्रदेश हमारा” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने के प्रति जागरूक किया।

*नागरिकों को किया सतर्क*

थाना प्रभारी बृजभूषण हिरवे ने बताया कि वर्तमान समय में डिजिटल लेनदेन और सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों की संभावना भी बढ़ गई है। इसी को देखते हुए पुलिस विभाग का यह प्रयास है कि आमजन को सतर्क कर साइबर ठगों से सुरक्षित रखा जाए।

इस जागरूकता रैली में थाना प्रभारी के साथ समस्त स्टाफ सहित चौकी प्रभारी कनककड़ उप निरीक्षक पवन वास्कले थाना उदयगढ़ एवं पुलिस विभाग के अनेक जवान और अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरी सक्रियता के साथ इस अभियान को सफल बनाया।

इस आयोजन को लेकर स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]