Home » जोबट » जोबट: भाजपा मंडल की कामकाजी बैठक सम्पन्न

जोबट: भाजपा मंडल की कामकाजी बैठक सम्पन्न

Spread the love

*जोबट: भाजपा मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न,* 

*संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा*

 

*जिला ब्यूरो चीफ वासुदेव वाणी* 

 

जोबट। भारतीय जनता पार्टी जोबट मंडल की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक रेस्ट हाउस जोबट में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं मंडल प्रभारी नागर सिंह चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक कार्यों की गहन समीक्षा की और भविष्य की कार्ययोजनाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

*’मन की बात’ और डिजिटल साक्षरता पर जोर*

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ की समीक्षा की गई। साथ ही, पार्टी के डिजिटल अभियान को गति देने के लिए ‘डिजिटल लर्निंग सर्टिफिकेट’ अधिक से अधिक संख्या में बनाने का लक्ष्य रखा गया। इस संबंध में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं विधायक प्रतिनिधि गोविंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया, ताकि वे तकनीकी रूप से सुसज्जित होकर इन कार्यों को धरातल पर क्रियान्वित कर सकें।

*बूथ स्तर तक की तैयारियों की समीक्षा*

कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने मंडल के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने बूथ स्तर से लेकर शक्ति केंद्र स्तर तक चल रहे विभिन्न संगठनात्मक कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्होंने आपसी समन्वय और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, मंडल के कार्यकर्ता और विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]