Home » बड़ोद » मध्य प्रदेश शासन की लैपटॉप योजना के पत्र 46 छात्र-छात्राएं

मध्य प्रदेश शासन की लैपटॉप योजना के पत्र 46 छात्र-छात्राएं

Spread the love

मध्य प्रदेश शासन की लैपटॉप योजना के पत्र 46 छात्र-छात्राएं

 बड़ौद – अय्युब मंसूरी।

श्री महावीर जैन विद्या मंदिर बड़ौद में कक्षा – 5वीं,8वीं,10वीं तथा 12वीं में मध्य प्रदेश शासन की लैपटॉप योजना के पात्र 46 छात्र/छात्राओं तथा संस्था के 22 पूर्व छात्र/छात्राएं जो वर्तमान में शासकीय सेवा में या अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्यरत है उनका सम्मान समारोह का आयोजन सौरभ जैन जिला शिक्षा अधिकारी जिला आगर मालवा के मुख्य आतिथ्य, बाबूलाल जैन कोषाध्यक्ष, प्रकाश नाहर सचिव, राजेंद्र जैन प्रबंध समिति सदस्य, अशोक मोदी प्रबंध समिति सदस्य, श्री कन्हैयालाल जी नौलखा समिति सदस्य के आतिथ्य तथा अजीत कुमार जैन, उपाध्यक्ष बड़ौद श्री वर्धमान शिक्षा समिति बड़ौद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती माता,भारत माता और भगवान् श्री महावीर स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया । अतिथियों का स्वागत विद्यालय के स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया । माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल बोर्ड परीक्षा हायर सेकेंडरी में जिला स्तर पर प्रावीण्य सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया जयेश जैन को ₹1100 की राशि व हाई स्कूल में जिला स्तर पर प्रावीण्य सूचि में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बहिन किरण मालवीय को ₹1100 की राशी विद्यालय की ओर से प्रदान की गई ।

उसके साथ ही प्रतिभा सम्मान का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । जिसमें विद्यालय के कक्षा पांचवी के 68,आठवीं के 98, दसवीं के 48,बारहवीं के 46 छात्र/छात्राओं का का सम्मान किया गया ।उसी के साथ 22 शासकीय सेवा व अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्यरत पूर्व छात्र/छात्राओं का सम्मान भी किया गया ।इस प्रकार कुल 282 छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया । मुख्य अतिथि सौरभ जैन ने अपनी उद्बोधन में सभी भैया/बहिनों को अपने जीवन में कठिन परिश्रम कर सफलता प्राप्त करने की बात कही ।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं व समिति सदस्य उपस्थित रहें।

कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम व्यास ने किया ।आभार संस्था प्रबंधक संतोष जैन ने माना ।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]