Home » झाबुआ » जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर निरीक्षण एवं जांच अभियान संचालित किया

जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर निरीक्षण एवं जांच अभियान संचालित किया

जांच करते खाद्य विभाग
Spread the love

चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की कार्यवाही में 68 किलोग्राम लाल मिर्च पाउडर जब्त किया गया।

जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर निरीक्षण एवं जांच अभियान संचालित किया

झाबुआ से चन्द्रशेखर राठौर 7898256771

झाबुआ/कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा संभागीय चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर निरीक्षण एवं जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को बामनिया क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर मिर्च पिसाई केंद्रों की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान लाल पिसी मिर्च पाउडर में रंग की मौके पर ही जांच की गई। जांच के दौरान संदेहास्पद पाए जाने पर दो मिर्च पिसाई केंद्रों से कुल 68 किलोग्राम लाल मिर्च पाउडर खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जब्त किया गया। साथ ही आगामी विस्तृत परीक्षण के लिए कुल तीन नमूने संग्रहित किए गए हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह अलावा ने बताया कि संभागीय चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से जिले में प्रतिमाह हाट-बाजारों, खाद्य प्रतिष्ठानों एवं स्थानीय निर्माताओं के यहां औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जाती है। इस प्रयोगशाला की सहायता से मौके पर ही खाद्य पदार्थों का प्रारंभिक परीक्षण किया जा सकता है, जिससे संदिग्ध खाद्य सामग्री की शीघ्र पहचान संभव हो पाती है।

उन्होंने बताया कि बामनिया स्थित मिर्च पिसाई केंद्रों पर की गई जांच में लाल मिर्च पाउडर के अवमानक होने की आशंका के आधार पर कार्यवाही करते हुए 68 किलोग्राम सामग्री जब्त की गई है। इसके अतिरिक्त रूपगढ़ स्थित एक आटा फैक्ट्री से आटे का नमूना भी जांच हेतु लिया गया है।

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह अलावा, श्री वेल सिंह मोरी तथा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के लैब टेक्नीशियन उपस्थित रहे।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]