Home » मनावर » भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण ,धार द्वारा “आपातकाल के काले अध्याय “विषय पर स्तरीय संगोष्ठी एवं लोकतंत्र सेनानी सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण ,धार द्वारा “आपातकाल के काले अध्याय “विषय पर स्तरीय संगोष्ठी एवं लोकतंत्र सेनानी सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण, धार द्वारा “आपातकाल के काले अध्याय” विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी एवं लोकतंत्र सेनानी सम्मान कार्यक्रम संपन्न
* संवाददाता भगवान मुजाल्दा *
मनावर :- भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण, धार द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के अवसर पर केंद्रीय एवं प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार “आपातकाल के काले अध्याय” विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी एवं लोकतंत्र सेनानी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
: कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद शर्मा रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण धार के जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने की।
स्वागत भाषण देते हुए जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय था, जिसमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों का दमन किया गया। उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया।
इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी भरत महाजन, ओमप्रकाश शर्मा एवं योगेश पांडे ने आपातकाल के दौरान अपने संघर्षों और अनुभवों को साझा किया तथा उस समय की परिस्थितियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं मीसाबंदियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
उक्त जानकारी भाजप ग्रामीण धार जिला मीडिया विजय राठौर सिंघाना ने बताया कि कार्यक्रम में
मंचासीन अतिथियों में पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद शर्मा, भाजपा ग्रामीण धार जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार, लोकतंत्र सेनानी भरत महाजन, ओमप्रकाश शर्मा, योगेश पांडे एवं दिनेश सारण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष महेंद्र परिहार, महेंद्र सेप्टा, जिला कार्यालय मंत्री पन्नालाल पाटीदार, जिला सह मीडिया प्रभारी अंकित शुक्ला, महेंद्र महाजन, राजेश माली, राधेश्याम मुकाती सोनाली श्रीवास्तव सहित जिला कार्यकारिणी सदस्य बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री लोकेश मुकाती ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष महेंद्र परिहार ने किया।

दिनांक 25/06/2026
फोटो…

Facebook
X
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]