Home » मध्य प्रदेश » ​जोबट: एसडीओपी निवास पर ‘जोबटेश्वर महादेव’ की पूजा-अर्चना, कर्तव्य और आध्यात्म का अनूठा संगम सेवा का संकल्प महादेव का सानिध्य अधिकारी रूप में भक्तों का है यह पुण्य कार्य

​जोबट: एसडीओपी निवास पर ‘जोबटेश्वर महादेव’ की पूजा-अर्चना, कर्तव्य और आध्यात्म का अनूठा संगम सेवा का संकल्प महादेव का सानिध्य अधिकारी रूप में भक्तों का है यह पुण्य कार्य

Spread the love

​जोबट: एसडीओपी निवास पर ‘जोबटेश्वर महादेव’ की पूजा-अर्चना, कर्तव्य और आध्यात्म का अनूठा संगम

सेवा का संकल्प महादेव का सानिध्य अधिकारी रूप में भक्तों का है यह पुण्य कार्य

जिला ब्यूरो चीफ वासुदेव वाणी

​जोबट। जोबट की पावन धरा पर प्रशासनिक सेवा और ईश्वरीय भक्ति का एक अनूठा संगम देखने को मिला। आषाढ़ कृष्ण पक्ष पंचमी के पावन अवसर पर एसडीओपी निवास पर स्थापित ‘जोबटेश्वर महादेव’ के धाम में विशेष अभिषेक एवं अनुष्ठान का आयोजन किया गया।

​परंपरा और अटूट निष्ठा का प्रतीक

​जोबटेश्वर महादेव की स्थापना की यह परंपरा पूर्व एसडीओपी नीरज नामदेव द्वारा शुरू की गई थी। इस आध्यात्मिक परंपरा को वर्तमान एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी ने न केवल आगे बढ़ाया, बल्कि अपनी अटूट श्रद्धा और निष्ठा के साथ निरंतर जीवित रखा।

​इस पुनीत अवसर पर एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी ने अपने परिवार के साथ मिलकर महादेव का विधि-विधान से अभिषेक किया। यह धार्मिक अनुष्ठान पंडित अरविंद जोशी के मार्गदर्शन में पूर्णतः शास्त्रोक्त विधि से संपन्न हुआ।

विदाई की बेला में भक्ति का रस

​चूंकि एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी का स्थानांतरण अब बालाघाट हो गया है, ऐसे में यह पूजा उनके कार्यकाल के अंतिम पड़ाव की एक भावपूर्ण और भक्तिमय स्मृति बन गई है। प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन के बीच महादेव की सेवा में समर्पित उनका यह समय क्षेत्रवासियों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]