*स्थानांतरण पर विदाई:*
*जोबट एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी को दी गई भावभीनी विदाई, नए दायित्व के लिए दी शुभकामनाएं*
*जिला ब्यूरो चीफ वासुदेव वाणी*
जोबट: एसडीओपी (SDOP) रविंद्र सिंह राठी का बालाघाट स्थानांतरण होने पर आज एसडीओपी कार्यालय में एक गरिमामयी विदाई समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभागीय स्टाफ और स्थानीय पत्रकारों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें नई पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) के जिला अध्यक्ष वासुदेव वाणी ने एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वासुदेव वाणी ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि, “एसडीओपी राठी ने हमेशा जनहित और कानून व्यवस्था के प्रति अपनी निष्ठा का परिचय दिया है। उनका व्यवहार पत्रकारों और आम नागरिकों के प्रति सदैव सहयोगपूर्ण रहा है।”
इस विदाई वेला में एसडीओपी कार्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी आत्मीयता के साथ एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। स्टाफ ने उनके साथ बिताए गए कार्यकाल के सुखद अनुभवों को साझा किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- *अपनी विदाई के दौरान भावुक हुए एसडीओपी*
रविंद्र सिंह राठी ने जोबट क्षेत्र के नागरिकों, अपने सहयोगी स्टाफ और मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जोबट में उन्हें जो प्रेम और सहयोग मिला, वह उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा।






