I
कालापीपल पुलिस की बडी कार्यवाही 150 लीटर जहरीली शराब बनाने का स्प्रिट (ओ०पी०) कीमती 1,50000 रूपये की जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार
जिले में अवैध शराब के निर्माण परिवहन तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्रीमति प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान घनश्याम मालवीय, श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री निमेश देशमुख के मार्ग दर्शन में लगातार विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं।
इसी कम में थाना प्रभारी कालापीपल उप निरीक्षक रवि भंडारी द्वारा घटित टीम को दिनांक दिनांक 13.07.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम सुभाष नगर के राजेश कंजर एवं देव कंजर गणेशपुर जोड समेल पुलिया के नीचे जहरीली शराब बनाने का स्प्रिट (ओ०पी०) एक ड्रम में लेकर कही जाने की फिराक मे खडे है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर घेराबंदी की। पुलिस टीम को देख दोनो व्यक्ति भागने लगे जिसमे एक व्यक्ति को पकड़ा जिसका नाम देव पिता संतोष कंजर उम्र 18 साल निवासी सुभाष नगर एवं नीले ड्रम में चेक करते 150 लीटर जहरीली शराब बनाने का स्प्रिट (ओ०पी०) कीमती 1,50000 रूपये की जप्त की। आरोपी राजेश पिता लाड सिंह कंजर निवासी सुभाष नगर का फरार हो गया। थाना वापसी पर आरोपी गण के विरूद्ध अपराध कमांक 363/2026 धारा 34(2), 49 ए आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया। फरार आरोपी राजेश कंजर की तलाश जारी । उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी कालापीपल उप निरीक्षक रवि भंडारी, उनि सुनीता मेवाडा, सउनि अमित नागर, प्रआर आनंद शर्मा, प्रआर विवेक पुरी, प्रआर विशाल पटेल, प्रआर राहुल सिंह प्रआर वीरेंद्र शर्मा, प्रआर अमित शर्मा, प्रआर शिवराज, प्रआर सतीश रावत, आरक्षक वेदप्रकाश, आरक्षक नयन यादव आरक्षक संजय, आरक्षक रोहित, आरक्षक शैलेंद्र, आरक्षक प्रतीक चोहान आरक्षक अर्जुन दांगी आर होकम, आर सतीश, आर गोर्वधन, म आर नीलम की मुख्य भूमिका रही ।
संदेश शाजापुर पुलिस द्वारा जनहित मे जारी
थाना क्षेत्र में अवैध शराब का निर्माण, बिक्री करने वालो पर लगातार कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।
प्रदेश की कलम 24 ×7 बेहरावल से योगेश दुबे की रिपोर्ट




