Home » मध्य प्रदेश » जोबट में गुरु पूर्णिमा पर सेवा का महापर्व: गायत्री शक्तिपीठ आयोजित करेगा विशाल रक्तदान एवं नेत्रदान शिविर

जोबट में गुरु पूर्णिमा पर सेवा का महापर्व: गायत्री शक्तिपीठ आयोजित करेगा विशाल रक्तदान एवं नेत्रदान शिविर

Spread the love

जोबट में गुरु पूर्णिमा पर सेवा का महापर्व: गायत्री शक्तिपीठ आयोजित करेगा विशाल रक्तदान एवं नेत्रदान शिविर

जिला ब्यूरो चीफ वासुदेव वाणी

​जोबट। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व को इस वर्ष गायत्री शक्तिपीठ, जोबट द्वारा ‘मानव सेवा’ के संकल्प के साथ मनाया जाएगा। सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आगामी 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को एक विशाल रक्तदान एवं नेत्रदान शिविर का आयोजन किया गया है।

​गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में ‘ब्लड डोनेशन ग्रुप जोबट’ विशेष सहयोगी के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। आयोजकों ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुदेव के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा के कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

​’जीते जी रक्तदान, मरणोपरांत नेत्रदान’ का संकल्प

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान और नेत्रदान के प्रति व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना और इसे एक ‘पारिवारिक परंपरा’ के रूप में स्थापित करना है। कार्यक्रम के दौरान न केवल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा, बल्कि नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरूक कर उनके संकल्प पत्र भी भरवाए जाएंगे।

​नगरवासियों से की गई अपील

आयोजकों ने समस्त नगरवासियों, युवाओं और धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि वे इस पुनीत महायज्ञ में सहभागी बनें। रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकती है, वहीं नेत्रदान से किसी अंधकारमय जीवन में प्रकाश का संचार हो सकता है।

कार्यक्रम विवरण:

​दिनांक:29 जुलाई 2026 (बुधवार)

स्थान:गायत्री शक्तिपीठ, जोबट

​आयोजक: गायत्री शक्तिपीठ, जोबट एवं ब्लड डोनेशन ग्रुप, जोबट

​समिति ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस मानवीय कार्य को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]