Home » मध्य प्रदेश » जोबट में उमड़ा पत्रकारों का महासागर : एआईजे का 600वाँ विराट पत्रकार महासमागम एवं पत्रकार कल्याण समारोह ऐतिहासिक रूप से संपन्न

जोबट में उमड़ा पत्रकारों का महासागर : एआईजे का 600वाँ विराट पत्रकार महासमागम एवं पत्रकार कल्याण समारोह ऐतिहासिक रूप से संपन्न

Spread the love

जोबट में उमड़ा पत्रकारों का महासागर : एआईजे का 600वाँ विराट पत्रकार महासमागम एवं पत्रकार कल्याण समारोह ऐतिहासिक रूप से संपन्न

650 से अधिक पत्रकारों की ऐतिहासिक सहभागिता, निर्भीक पत्रकारिता का संकल्प; वरिष्ठ पत्रकार ‘वीर पत्रकार भूषण सम्मान’ से अलंकृत

पत्रकारों एवं उनके परिवारों के लिए दो प्रतिष्ठित अस्पतालों में 30 प्रतिशत तक रियायती चिकित्सा सुविधा की ऐतिहासिक घोषणा

शहर का नाम लिखे । आदिवासी अंचल जोबट ने रविवार को भारतीय पत्रकारिता के इतिहास का एक गौरवपूर्ण अध्याय लिखा। एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट (एआईजे) के तत्वावधान में जिला इकाई आलीराजपुर द्वारा आयोजित 600वाँ विराट पत्रकार महासमागम, पत्रकार सम्मान एवं पत्रकार कल्याण समारोह श्री रिसॉर्ट गार्डन, खट्टाली रोड, जोबट में अभूतपूर्व गरिमा, अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

इस विराट महासमागम में पधारें 650 से अधिक पत्रकारों, संपादकों, ब्यूरो प्रमुखों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों की ऐतिहासिक उपस्थिति ने इस आयोजन को राष्ट्रीय पत्रकारिता के सबसे बड़े आयोजनों में स्थान दिलाया। विशाल परिसर पत्रकारों की उपस्थिति से खचाखच भरा रहा और पूरा वातावरण पत्रकार एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा निर्भीक पत्रकारिता के संकल्प से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन, दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पवर्षा एवं अतिथियों के माल्यार्पण से हुआ। आकर्षक मंच सज्जा, सुव्यवस्थित आयोजन और पत्रकारों के उत्साह ने समारोह को एक भव्य राष्ट्रीय महोत्सव का स्वरूप प्रदान किया।

एआईजे केवल संगठन नहीं, पत्रकारों के सम्मान और कल्याण का राष्ट्रीय अभियान : विक्रम सेन

स्वागत उद्बोधन देते हुए एआईजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन ने देशभर से पधारे पत्रकारों एवं अतिथियों का अभिनंद

Islamuddin multani Pradesh ki Kalam 24/7 dhaar Madhya Pradesh

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]