Home » कानवान » कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने टप्पा तहसील कानवन में नायक तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया

कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने टप्पा तहसील कानवन में नायक तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया

Spread the love

कानवन। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने टप्पा तहसील कानवन में नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्र उच्च शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी मांग सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग किया गया। साथ ही छात्रों के समर्थन में पहुंचे लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी की भी कांग्रेस ने कड़े शब्दों में निंदा की। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने केंद्र सरकार से छात्रों पर की गई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने तथा उच्च शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी व्यापक जनआंदोलन करेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल सिंह पटेल, मोहन जाट (नागदा), कानवन ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गोयल, ब्लॉक उपाध्यक्ष राकेश लववंशी, मंडलम अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया, दिनेश रघुवंशी (कडोद), विधायक प्रतिनिधि जगदीश बना, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, ब्लॉक महामंत्री जय सिंह, गोवर्धन सिंह पटेल (दीवानिया), धारासिंह राठौड़ (धनियाखेड़ी), अभिषेक पटेल, अंशुल जैन, आत्माराम डिंडोर एवं सोनू शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश की कलम मध्य प्रदेश सेठ भगवान मुजाल्दा की रिपोर्ट

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]