Home » मनावर » शासकीय हाई स्कूल परिसर में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया

शासकीय हाई स्कूल परिसर में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया

Spread the love

शासकीय हाई स्कूल परिसर में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया

शासकीय हाई स्कूल सीरसी में हो रहे अतिक्रमण की शिकायत पर तहसीलदार विजय तलवारे के द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए अतिक्रमण हटाया गया।

मनावर

मनावर के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी संपत्तियों पर बड़े पैमाने पर धड़ल्ले से अतिक्रमण हो रहा हे दिलचस्प बात यह है कि अतिक्रमणकारीयो की दबंगई के कारण शिकायत कौन करें शिकायत नहीं होने पर प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होती।ग्राम सिरसी में भी ऐसा ही मामला देखने मे आया है यहां पर अतिक्रमण करते-करते शासकीय स्कूल भवनो को भी अतिक्रमण की चपेट में लिया जा रहा है।ग्राम सिरसी की शासकीय हाई स्कूल परिसर में शासकीय रीक्त भूमि सर्वे नंबर 231/1/2 पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण की शिकायत स्कूल के प्राचार्य महोदय दिनेश चंद्र पाटीदार के द्वारा तहसील कार्यालय मनावर में की गई साथ ही बीईओ कार्यालय मनावर कलेक्टर महोदय को भी की गई शिकायत पर तहसीलदार महोदय विजय तलवारे के द्वारा तुरंत संझान लेते हुए एक टीम का गठन कर हल्का पटवारी राजेंद्र गवांधे चौकीदार शैलेंद्र गणपुर मंगु चौकीदार व ग्राम पंचों की टीम सहित मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ता स्कूल प्राचार्य दिनेश चंद्र पाटीदार स्कूल शिक्षकों की मौजूदगी में अतिक्रमण कर्ता सुखराम पिता बाला सूरज पिता सुखराम व कलाबाई पति सुखराम को मौके पर बुलाकर समझाईस दी गई। जेसीबी मशीन के द्वारा स्कूल के निकट शासकीय सर्वे नंबर 231/1/2 रिक्त भूमि पर सफाई करते हुए उक्त भूमि को रिक्त करवाया गया। स्कूल की खिड़कियां जो कई समय से बंद पड़ी हुई थी जिससे बच्चों को स्कूल में परेशानी हो रही थी पटवारी राजेंद्र गवांधे द्वारा स्कूल की खिड़कियों को खुलवाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई पर स्कूल शिक्षकों व ग्राम पंचायत के द्वारा प्रशंसा की गई।

प्रदेश की कलम मध्य प्रदेश हेड भगवान मुजाल्दा की रिपोर्ट

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]