मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग का संयुक्त निरीक्षण
रणवीर सिंह सिसोदिया जिला ब्यूरो
झाबुआ, 24 जुलाई 2026। डॉ. एम.एल. चोपडा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री मोनिका बघेल तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री आर.आर. खन्ना के द्वारा विकासखण्ड झाबुआ अंतर्गत ग्राम करडावद खुर्द उप स्वास्थ्य केन्द्र करडावद एवं ग्राम अमरपुरा उप स्वास्स्थ्य केन्द्र पिपलिया में आायोजित ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
इस दौरान गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने, बच्चों के नियमित टीकाकरण, पोषण स्तर में सुधार, एनीमिया नियंत्रण, परिवार नियोजन सेवाओं तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित पोषण गतिविधियों का अवलोकन किया गया।
साथ ही उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओ को ईडीडी अनुसार समय पूर्व प्रसव हेतु शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओ में भर्ती करने हेतु निर्देशित किया गया। ताकि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओ का सफलतापूर्वक प्रसव कराया जा सके ।
अधिकारियों ने उपस्थित हितग्राहियों से संवाद कर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ सुनिश्चित की जाएँ। साथ ही ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।




