Home » रतलाम » आलोट के वार्ड क्रमांक 13 में सड़क निर्माण का इंतजार, कीचड़ भरे रास्ते से परेशान रहवासी

आलोट के वार्ड क्रमांक 13 में सड़क निर्माण का इंतजार, कीचड़ भरे रास्ते से परेशान रहवासी

Spread the love

ब्रेकिंग न्यूज़

रतलाम, मध्यप्रदेश                                              जिला संवाददाता: दीपक सोनी

आलोट के वार्ड क्रमांक 13 में सड़क निर्माण का इंतजार, कीचड़ भरे रास्ते से परेशान रहवासी

आलोट। नगर के वार्ड क्रमांक 13 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सड़क निर्माण नहीं होने से रहवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद गली की स्थिति बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और पानी भरने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है।

रहवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक सड़क निर्माण या रास्ते को दुरुस्त करने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वार्ड पार्षद द्वारा भी बताया गया है कि इस समस्या की जानकारी उच्च अधिकारियों और सीएमओ को कई बार दी जा चुकी है, बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

कीचड़ भरे रास्ते के कारण इस गली में रहने वाले लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, स्कूल जाने वाले बच्चों को भी इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें विशेष परेशानी होती है।

रहवासियों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण करवाकर उन्हें इस समस्या से राहत दिलाई जाए।

Facebook
X
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]