Home » मध्य प्रदेश » जोबट शरीफ में अकीदत के साथ चादर पोशी के साथ उर्स हुआ शुरू

जोबट शरीफ में अकीदत के साथ चादर पोशी के साथ उर्स हुआ शुरू

Spread the love

जोबट शरीफ में अकीदत के साथ चादर पोशी के साथ उर्स हुआ शुरू

 जिला ब्यूरो चीफ वासुदेव वाणी 

जोबट शरीफ स्थित दरगाह हजरत क़िबला सैयद महमुदुल हसन बादशाह मियां नव्वरल्लाहो मरकदहू चिश्ती निजामी सुलेमानी का उर्स मुबारक तय कार्यक्रम के अनुसार 3 अगस्त 2026 (बरोज पीर) को सुबह 9:00 बजे से कुरआन खानी, दरस हदीस शरीफ और नमाज जोहर व असर के दरम्यान संदल व चादरपोशी के साथ प्रारंभ हुआ।

​ चादर के रूप में एक जुलूस शहर के विभिन्न रास्तों से होता हुआ दरगाह शरीफ पहुंचा, जहां उलमा की मौजूदगी में चादरपोशी की रस्म अदा की गई।

​ इस दौरान सलातो-सलाम पढ़ा गया तथा देश में अमन, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी गई।

​ चादरपोशी के उपरांत कव्वालों ने समा बांध दिया और हजरत बादशाह चाचा मियाँ की शान में बेहतरीन नगमे व कसीदे पढ़े गए।

​ इस जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और दरगाह पर चादर पेश कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी।

​पुलिस और ट्रैफिक व्यवस्था: जोबट पुलिस थाना के ट्रैफिक इंचार्ज राजकुमार गौतम और उनकी पूरी टीम पूरी तरह सक्रिय रही तथा ट्रैफिक व्यवस्था को संभाले रखा।

 नगर परिषद के सफाई कर्मचारी भी समय-समय पर सफाई करते नजर आए और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं बनाए रखीं।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]