Home » झाबुआ » पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) रेंज अनुराग (I.P.S.) का झाबुआ दौरा, निर्माणाधीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन का किया निरीक्षण, अपराध समीक्षा बैठक लेकर दिए प्रभावी पुलिसिंग के निर्देश

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) रेंज अनुराग (I.P.S.) का झाबुआ दौरा, निर्माणाधीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन का किया निरीक्षण, अपराध समीक्षा बैठक लेकर दिए प्रभावी पुलिसिंग के निर्देश

Spread the love

*पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) रेंज अनुराग (I.P.S.) का झाबुआ दौरा, निर्माणाधीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन का किया निरीक्षण, अपराध समीक्षा बैठक लेकर दिए प्रभावी पुलिसिंग के निर्देश*

*• पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेंद्र पाटीदार (I.P.S.) की उपस्थिति में हुई विस्तृत अपराध समीक्षा बैठक।*

*• लंबित अपराध, महिला संबंधी अपराध, गंभीर प्रकरणों, एनसीआरपी, सीएम हेल्पलाइन एवं सीसीटीएनएस कार्यों की गहन समीक्षा।*

*• अवैध गतिविधियों, माफियाओं एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर कठोर कार्रवाई तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के दिए निर्देश।*

झाबुआ से चंद्रशेखर राठौर

झाबुआ  पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) रेंज, इंदौर अनुराग (I.P.S.) द्वारा निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम एसएएफ हेडक्वार्टर का निरीक्षण कर पौधारोपण किया। निरीक्षण उपरांत उन्होंने पुलिस बल की सलामी ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेंद्र पाटीदार (I.P.S.) सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

सलामी पश्चात पुलिस महानिरीक्षक महोदय व्दारा निर्माणाधीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुलिस कार्यालय नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ पुलिस कार्यप्रणाली को भी अधिक प्रभावी बनाएगा। दौरे के दौरान कंट्रोल रूम झाबुआ में जिले की विस्तृत अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

समीक्षा बैठक में पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा गंभीर अपराधों की पर्यवेक्षणीय समीक्षा, अनसुलझे गंभीर प्रकरणों, मर्ग जांच, लंबित शिकायतों, चिन्हित अपराधों, लंबित विवेचनाओं, खात्मा –खारजी एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा गंभीर अपराधों की विवेचना में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

बैठक में एनसीआरपी पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन, सीसीटीएनएस, लंबित अपराधों के निराकरण, महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों की प्रभावी विवेचना, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम, संगठित अपराध एवं माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने निर्देश दिए कि साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए तथा प्रत्येक स्तर पर तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने जिले में अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर एवं कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया।

पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता एवं समयबद्धता के साथ निराकरण किया जाए तथा थाना स्तर पर गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, एसडीओपी झाबुआ कमलेश शर्मा, एसडीओपी पेटलावद सुश्री अनुरक्ति सबनानी, एसडीओपी थांदला राजेश सूलिया सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

अपराध समीक्षा बैठक के उपरांत पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा थाना कालीदेवी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार, रिकॉर्ड संधारण, साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना स्तर पर प्रभावी पुलिसिंग, उत्कृष्ट जनसेवा एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर विशेष बल दिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने थाना स्टाफ से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को भी गंभीरता से सुना तथा उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए थाना परिसर में पौधारोपण भी किया।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]