जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश तवर ने पुलिस अधीक्षक के साथ पौधारोपण कर मनाया अपना जन्मदिन
आलीराजपुर, 6 अगस्त।
रिपोर्टर : जितेन्द्र प्रसाद वाणी

सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के पर्याय, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं हिंदुस्तान मेल के जिला ब्यूरो चीफ राकेश तवर का जन्मदिन सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया।

संस्कार धाम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) रघुवंश भदौरिया की विशेष उपस्थिति में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।

*संस्कार धाम में आसाड़ा समाज द्वारा अभिनंदन*
संस्कार धाम परिसर में जिले के पुलिस कप्तान की उपस्थिति में आसाड़ा समाज के सदस्यों ने राकेश तवर का केक काटकर एवं पुष्पमालाओं से आत्मीय अभिनंदन किया तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक भदौरिया ने राकेश तवर के जन्मदिन पर अपनी प्रभावशाली आवाज़ में एक सुंदर कविता भी प्रस्तुत की, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
*पत्रकारों ने केक काटकर जन्मदिन की दी शुभकामनाए*
इसके पश्चात आलीराजपुर जिला मुख्यालय स्थित विश्राम गृह में जिले भर से आए पत्रकार साथियों ने भी श्री राकेश तवर के जन्मदिन पर केक काटकर उनका अभिनंदन किया और शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।इस अवसर पर जोबट, आजाद नगर (भाबरा), खट्टाली, आम्बुआ, नानपुर तथा आलीराजपुर सहित जिलेभर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने राकेश तवर के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उनके निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता के कार्यों की सराहना की|




