Home » मध्य प्रदेश » मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत पेटलावद में 300 से अधिक सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का हुआ निराकरण

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत पेटलावद में 300 से अधिक सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का हुआ निराकरण

Spread the love

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत पेटलावद में 300 से अधिक सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का हुआ निराकरण

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने सुनीं जनसमस्याएं

रणवीर सिंह सिसोदिया जिला ब्यूरो

 

झाबुआ, 07 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत पेटलावद विकासखंड में आयोजित जनशिकायत निवारण शिविर में कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट, पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान ने आमजन की समस्याएं सुनीं। शिविर में सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया गया। अभियान के तहत विशेष प्रयास करते हुए 300 से अधिक सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण किया गया। साथ ही प्राप्त अन्य आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर आयोजित हितग्राही संवाद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए। स्वयं सहायता समूह की सदस्य श्रीमती निर्मला मेड़ा ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने बचत की आदत विकसित की, बैंक से ऋण प्राप्त कर सिलाई कार्य प्रारंभ किया तथा समय पर ऋण चुकाते हुए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनीं। उन्होंने बताया कि समूह की अन्य महिलाओं ने भी ऋण लेकर मुर्गीपालन, पशुपालन, सिंचाई पाइपलाइन, कुआँ निर्माण एवं प्राकृतिक खेती जैसे कार्य प्रारंभ कर अपनी आजीविका सशक्त बनाई। साथ ही समूह के माध्यम से महिलाओं में जागरूकता बढ़ी तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी भी प्राप्त हुई।

हितग्राही संवाद में एक प्रगतिशील कृषक ने बताया कि खीरे की खेती से उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 40 टन उत्पादन प्राप्त होता है। लगभग 2.50 लाख रुपये की लागत के बाद उन्हें करीब 7.50 लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि अब वे पॉलीहाउस में गुलाब की खेती प्रारंभ करने की योजना बना रहे हैं। रुपाखेड़ा भ्रमण के दौरान उद्यानिकी विभाग से प्राप्त तकनीकी मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण से उन्हें आधुनिक उद्यानिकी अपनाने की प्रेरणा मिली।

कार्यक्रम में हितग्राही श्री यश मुलेवा एवं श्री धर्मेन्द्र पाटीदार ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए शासकीय योजनाओं से प्राप्त लाभ तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में मिली सफलता की जानकारी दी।

इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सी एस सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी, बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]