Home » मध्य प्रदेश » मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर ने बामनिया में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं ग्राम पंचायत व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से किया संवाद, व्यवस्थाओं का लिया जायजा एवं आवश्यक निर्देश दिए

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर ने बामनिया में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं ग्राम पंचायत व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से किया संवाद, व्यवस्थाओं का लिया जायजा एवं आवश्यक निर्देश दिए

Spread the love

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर ने बामनिया में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं ग्राम पंचायत व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से किया संवाद, व्यवस्थाओं का लिया जायजा एवं आवश्यक निर्देश दिए

रणवीर सिंह सिसोदिया जिला ब्यूरो 

झाबुआ, 07 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने शुक्रवार को बामनिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आईटीआई, ग्राम पंचायत एवं मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने चिकित्सकों को मरीजों का गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भर्ती एवं ओपीडी में उपचाररत मरीजों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। एक मरीज द्वारा दवाइयाँ बाहर से खरीदने की जानकारी दिए जाने पर कलेक्टर ने तत्काल उपलब्ध दवाइयों का सत्यापन कराया तथा मरीज को आवश्यक दवाइयाँ अस्पताल से ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में कोल्ड चेन व्यवस्था, औषधि भंडारण, प्रयोगशाला (लैब) की गतिविधियों तथा हाल ही में प्राप्त एनक्यूएएस (NQAS) मूल्यांकन से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने प्रसव कक्ष का निरीक्षण कर गर्भवती महिलाओं एवं स्टाफ नर्स से चर्चा की तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन औसतन 5 से 6 संस्थागत प्रसव हो रहे हैं तथा नियमित टीकाकरण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार संचालित किया जा रहा है। केंद्र में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी से भी कलेक्टर को अवगत कराया गया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर की स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की सराहना की।

आईटीआई बामनिया का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने शासकीय आईटीआई बामनिया का निरीक्षण कर वर्तमान में संचालित प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभिन्न ट्रेडों, प्रशिक्षण गतिविधियों एवं उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख एवं गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत बामनिया की समस्याओं से हुए अवगत

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत बामनिया का निरीक्षण कर पंचायत की विभिन्न आवश्यकताओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने पुराने पंचायत भवन के स्थान पर नए भवन के निर्माण की मांग रखी। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची का सार्वजनिक चस्पा करने, लाड़की नदी के बैराज में लीकेज के कारण गर्मी के मौसम में पेयजल संकट की समस्या, बाल उद्यान के निर्माण तथा ग्राम में सीसी रोड निर्माण की आवश्यकता से भी अवगत कराया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

मेडिकल स्टोर का भी किया निरीक्षण

कलेक्टर ने बामनिया स्थित शक्ति मेडिकोज प्लस का निरीक्षण कर औषधियों के विक्रय संबंधी अभिलेखों की जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अनुसूची-एक्स (Schedule-X) के अंतर्गत विक्रय की गई दवाइयों का रिकॉर्ड एवं निरीक्षण पुस्तिका (Inspection Book) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, जो मौके पर उपलब्ध नहीं पाई गई। साथ ही मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट के पंजीयन संबंधी अभिलेख भी उपलब्ध नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, पेटलावद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैंक परिसर में किसानों की भीड़ देखकर उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि किसानों को फसल बीमा योजना की राशि का वितरण किया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि वितरण कार्य को सुव्यवस्थित एवं शीघ्रता से पूर्ण किया जाए, ताकि किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े और सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

इस दौरान संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]