नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह ने की बोहानी मुक्तिधाम की प्रशंसा

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, जिला पंचायत सी ई ओ गजेंद्र सिंह नागेश ने आज बोहानी मुक्तिधाम का दौरा किया, जहाँ उन्होंने पुनीत कुमार त्यागी द्वारा किए गए वृक्षारोपण कार्यों की अत्यधिक सराहना की।भ्रमण के दौरान उन्होंने न केवल पुनीत कुमार त्यागी की निजी नर्सरी का अवलोकन किया, बल्कि ग्राम के मोतिया तालाब के सौंदर्यीकरण और विकास की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की।

मौके पर तहसीलदार प्रियंका नेताम, पटवारी भोलेशंकर,नीतेश शर्मा, सचिव राजेंद्र कौरव, जी आर एस माधव जाटव ग्राम कोटवार मोहन मेहरा एवं ग्राम के (केडीएफ) के संचालक पुनीत कुमार त्यागी, दिनेश शर्मा, नेतराम गुप्ता, पवन शर्मा, पीएम श्री राघव कृषि विद्यालय के प्राचार्य अजय शर्मा, अभय शर्मा राजेश कुशवाहा एवं पत्रकार ओमप्रकाश मेहरा उपस्थित रहे




