Home » नेशनल » लायंस क्लब जावरा द्वारा लाइंस नेत्र चिकित्सालय में मरीजों को बांटे चश्मा और दवाइयां

लायंस क्लब जावरा द्वारा लाइंस नेत्र चिकित्सालय में मरीजों को बांटे चश्मा और दवाइयां

Spread the love

लायन्स क्लब जावरा द्वारा लायन्स नेत्र चिकित्सालय में मरीजों को बांटे गए चश्मे और दवाइयां

जावरा:

लायन्स क्लब जावरा के तत्वावधान में स्थानीय लायन्स नेत्र चिकित्सालय पर नेत्र रोगियों के स्वास्थ्य कल्याण हेतु एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल में पहुंचे मरीजों को निशुल्क दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी ला. विरेंद्र खिमेसरा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लायन्स नेत्र चिकित्सालय के माध्यम से किया जा रहा सेवा कार्य अत्यंत अनुकरणीय है। उन्होंने कहा, “मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि लायन्स क्लब जावरा का सदस्य होकर सेवा कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहता हूं।”

जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर

क्लब के सचिव संदीप रांका ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य अतिथि ला. विरेंद्र खिमेसरा का स्वागत लायन साथियों द्वारा किया गया। इस दौरान श्री खिमेसरा ने अपना जन्मदिन अनूठे अंदाज में जरूरतमंदों की सेवा कर मनाया।

अस्पताल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नेत्र चिकित्सालय चेयरमैन ला. प्रदीप शर्मा ने कहा कि हम सबको मिलकर सेवा के संकल्प के साथ नेत्र चिकित्सालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। हमारा मुख्य उद्देश्य यहां आने वाले प्रत्येक मरीज की सेवा कर उन्हें संतुष्ट करना है।

मरीजों को दिए गए स्वास्थ्य संबंधी निर्देश

पूर्व अध्यक्ष ला. सजी वर्गीस ने ऑपरेशन कराने वाले मरीजों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि इस सेवा तीर्थ पर जो आपके ऑपरेशन संपन्न हुए हैं, चिकित्सक द्वारा बताए गए नियमों का पूरी तरह पालन करें और विशेष रूप से नशे से दूर रहें। कोषाध्यक्ष विपिन चोरड़िया ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सभी मरीजों की कुशलक्षेम पूछी।

इन गणमान्य सदस्यों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान सचिव संदीप रांका, कोषाध्यक्ष विपिन जैन (चोरड़िया), पूर्व अध्यक्षगण रमेश मेहता, अनिल धारीवाल, विजय पामेचा, अरुण संघवी, प्रदीप शर्मा, सजीवर्गीस तथा अनूप शर्मा सहित कई अन्य लायन साथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन नेत्र चिकित्सालय मैनेजर जे.पी. श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सचिव संदीप रांका ने माना|

 

प्रदेश की कलम24×7 वाजिद पठान की रिपोर्ट

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]