जावरा में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही आई सामने
रतलाम जिले के जावरा में नगर पालिका परिषद की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है
जिसकी वजह राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गो सेवा संघ मालवा प्रांत अध्यक्ष गोलू सोलंकी कमलेश गवली केसरिया शक्ति संगठन के विजय आचार्य जी ने जताया आक्रोश
जावरा से जाने वाला कचरा स्थल टेंचिग ग्राउंड पर कचरे के साथ गौ माता के शवों को गड्ढे में डाला जाता है और ऊपर से मिट्टी भी नहीं डाली जाती है जिससे वहां के खूंखार कुत्ते गायों के शवों को खाते हैं। और वहां से गुजरने वाली 8 लाइन की आने और जाने वाले यात्री तथा आसपास के किसान वहां की फैली हुई बदबू से बहुत ज्यादा परेशान हो चुके हैं तथा गाय के शवों में कीड़े लग जाते हैं और गाय वहां पड़े पड़े सड़ जाती है जिससे बहुत ज्यादा बदबू फैल जाती है और पर्यावरण दूषित होता है तथा इस गड्ढे में जब गाय का मांस शव में नहीं बचता
तब वहां से गायों की हड्डियों को कसाई के द्वारा हड्डियों को बोरे में भरकर ले जाया जाता है अतः गौ माता को मरने के बाद भी अंतिम संस्कार का सौभाग्य नहीं मिल पाता और उनकी हड्डीयो की ब्लैकमेलिंग की जाती है और नगर पालिका परिषद ऐसी व्यवस्था पर कभी ध्यान नहीं देती है और ना ही गायों के शवों को हाथों-हाथ गाढ़ा जाता है
इस विषय की जानकारी बहुत समय से मिल रही थी जब विजय आचार्य जी ने तथा राष्ट्रीय गौ वाहिनी गौ सेवा संघ के प्रांत अध्यक्ष गोलू सोलंकी तथा कमलेश गवली वहां मौके पर पहुंचे और वहां की व्यवस्था का तीन दिन तक मौका मुआयना किया तब यह सब बात स्पष्ट हुई जिसकी पुष्टि के लिए हमने वीडियो भी बनाए हैं ताकि नगर पालिका परिषद की लापरवाही साफ-साफ उजागर हो सके
जावरा नगर पालिका पर उठे सवाल
नगर पालिका ऐसे मामलों पर पहले से ही ध्यान क्यों नहीं देती है
नगर पालिका में बैठे आला अधिकारीयो को ऐसे मामलों की खबर क्यों नहीं होती
नगर पालिका के कर्मचारी अगर ऐसी मनमानी कर रहे हैं तो नगर पालिका के आला अधिकारी कर्मचारियों के काम की तरफ क्यों ध्यान नहीं दे रहे
जावरा नगर पालिका की कार्यप्रणाली दिन पे दिन बद से बत्तर होती जा रही है जिसकी वजह से आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है
जावरा तहसील संवाददाता शाह नवाज मोहम्मद
प्रदेश की कलम न्यूज़ 24 x 7




