Home » थांदला » थांदला – मेघनगर मार्ग पर दर्दनाक हादसा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत

थांदला – मेघनगर मार्ग पर दर्दनाक हादसा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Spread the love

थांदला-मेघनगर मार्ग पर दर्दनाक हादसा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 2 लोगों की मौत

थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 

थांदला-मेघनगर मार्ग पर मंगलवार को सजेली के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और आक्रोश का माहौल बन गया लोगों ने सड़क पर चक्का जाम करने की कोशिश की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालकर यातायात बहाल कराया जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान तलावली निवासी बहादुर पिता भांणजी भूरिया और भांणजी भूरिया के रूप में की जा रही है प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तलावली सरपंच के पिता और भाई बताए जा रहे हैं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर ट्रक को जब्त कर लिया है मामले की जांच जारी है इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]