Home » थांदला » सजेली फाटक रेल ओवरब्रिज निर्माण में देरी से बढ़ रहा हादसो का खतरा

सजेली फाटक रेल ओवरब्रिज निर्माण में देरी से बढ़ रहा हादसो का खतरा

Spread the love

सजेली फाटक रेल ओवर ब्रिज निर्माण में देरी से बढ़ रहा हादसों का खतरा  

विधायक वीर सिंह भूरिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र, जल्द निर्माण की मांग

3 साल में भी पूरा नहीं हुआ ब्रिज, अब तक 11 लोगों की जा चुकी जान आज तलावली सरपंच के भाई और पिता की भी हादसे में मौत

थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 

थांदला-मेघनगर मार्ग पर सजेली फाटक पर प्रस्तावित रेल ओवर ब्रिज के निर्माण में हो रही देरी को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है विधायक वीर सिंह भूरिया ने इस संबंध में कलेक्टर जिला झाबुआ को पत्र लिखकर तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है पत्र में विधायक ने लिखा कि इस फाटक के पास गत वर्ष 09 लोगों की मौत हो चुकी है 8 दिन पहले एक बस कंडक्टर की मौत हुई थी वहीं आज 11/8/26 को तलावली सरपंच के भाई एवं पिता की भी दुर्घटना में मौत हो गई है विधायक के अनुसार इस ब्रिज का निर्माण कार्य विगत 03 वर्ष पूर्व प्रारंभ किया गया था, जो आज दिनांक तक पूर्ण नहीं हो पाया है इसी कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं सम्पूर्ण क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है‌ विधायक ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि एमपीआरडीसी निर्माण भवन, म.प्र. शासन को निर्देशित कर निर्माण कार्य शीघ्र करवाने की कृपा करें।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]