Home » रतलाम » खाद्य एवं औषधि विभाग ने की कार्रवाई , 25 किलो पनीर जप्त

खाद्य एवं औषधि विभाग ने की कार्रवाई , 25 किलो पनीर जप्त

Spread the love

खाद्य एवं औषधि विभाग ने की कार्रवाई, 25 किलो पनीर जब्त

रतलाम मध्यप्रदेश
जिला संवाददाता – दीपक सोनी

रतलाम, 13 अगस्त 2026। खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा जावरा स्थित डेयरी प्रतिष्ठानों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान बालाजी डेयरी एवं भारत डेयरी से पनीर, घी तथा श्री घी दूध के नमूने लेकर उन्हें गुणवत्ता एवं मानक स्तर की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।

विभागीय टीम ने निरीक्षण के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों से कुल 25 किलोग्राम पनीर जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7,500 रुपये बताई गई है।

खाद्य एवं औषधि विभाग के अनुसार नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]