Home » नानपुर » पिता की स्मृति को जनसेवा का संकल्प बनाया, नागवाड़िया परिवार ने की ‘ कृष्ण मणि फाउंडेशन ‘ के स्थापना की घोषणा

पिता की स्मृति को जनसेवा का संकल्प बनाया, नागवाड़िया परिवार ने की ‘ कृष्ण मणि फाउंडेशन ‘ के स्थापना की घोषणा

Spread the love

पिता की स्मृति को जनसेवा का संकल्प बनाया, नगवाडिया परिवार ने की ‘कृष्ण मणि फाउंडेशन’ की स्थापना की घोषणा

 

गरीबों की मदद, पर्यावरण संरक्षण, परोपकार और शिक्षा के क्षेत्र में होगा फाउंडेशन का कार्य — मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

नानपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नानपुर में सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकार की एक प्रेरणादायी पहल सामने आई। स्थानीय नगवाडिया परिवार ने अपने पिता स्वर्गीय गोपी कृष्ण नगवाडिया की स्मृति को व अपनी माताजी की प्रेरणा से सदैव जीवंत रखने तथा उनके सेवा-संस्कारों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ‘कृष्ण मणि फाउंडेशन’ की स्थापना की घोषणा की। ग्राम पंचायत नानपुर के सार्वजनिक ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान की गई इस घोषणा ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

 

फाउंडेशन की शुरुआत में संस्थापक व अध्यक्ष प्रदीप नगवाडिया ने अपनी ओर से एक लाख रुपये की राशि दान स्वरूप प्रदान की। 

 

सेवा ही फाउंडेशन का मूल उद्देश्य

 

फाउंडेशन के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए संस्थापक प्रदीप नगवाडिया ने बताया कि फाउंडेशन में जमा राशि से प्राप्त ब्याज के अंश का उपयोग समाज के गरीब, जरूरतमंद और वंचित लोगों की सहायता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, परोपकार, सेवा भावना और रचनात्मक जनकल्याणकारी कार्यों में किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि समाजहित में कार्य करने वाली सामाजिक संस्थाओं को भी फाउंडेशन की ओर से आवश्यकता के अनुरूप निरंतर सहयोग प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। जरूरत की घड़ी में नगवाडिया परिवार स्वयं भी समाज के साथ खड़ा रहेगा और यथासंभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

 

मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान, शिक्षा को प्रोत्साहन देने की पहल

 

स्वतंत्रता दिवस के मंच से नगवाडिया परिवार ने शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की। बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को नगवाडिया परिवार द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

 

इस सम्मान समारोह का आयोजन इसी सार्वजनिक मंच से किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़े और अन्य बच्चे भी बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित हों।

 

स्मृति से सेवा तक का अनूठा संकल्प

 

‘कृष्ण मणि फाउंडेशन’ की स्थापना केवल एक संस्था का गठन नहीं, बल्कि पिता की स्मृति को सेवा, संस्कार और समाजहित के कार्यों से जोड़ने का संकल्प है। नगवाडिया परिवार की इस पहल से क्षेत्र में सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा के क्षेत्र में नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है।

 

✍️ नानपुर से जितेन्द्र प्रसाद वाणी की रिपोर्ट

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]