श्री विद्या पब्लिक स्कूल में शान से हुआ ध्वजारोहण
————————————–
समाजसेवी एवं पत्रकार शफकत दाऊदी ने किया ध्वजारोहण, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम

नानपुर। श्री विद्या पब्लिक स्कूल नानपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं पत्रकार *शफाक़त दाऊदी* ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों एवं देशभक्ति गीतों से गूंज उठा।
विद्यालय के सस्थापक जितेन्द्र प्रसाद वाणी ने अतिथियो का बेच लगाकर स्वागत किया गया!
कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए 1100रूपये की नगद राशि मिठाई के लिए दी गई!इस अवसर पर अतिथियो द्वारा स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा देश के स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं अभिभावक सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण दिखाई दिया।
✍️*नानपुर से जितेन्द्र प्रसाद वाणी*




