Home » थांदला » थांदला: पीएम श्री कन्या स्कूल में बेटियों के चेहरों पर आई मुस्कान, मिली निःशुल्क साइकिले

थांदला: पीएम श्री कन्या स्कूल में बेटियों के चेहरों पर आई मुस्कान, मिली निःशुल्क साइकिले

Spread the love

थांदला: पीएम श्री कन्या स्कूल में बेटियों के चेहरों पर आई मुस्कान, मिली निशुल्क साइकिलें

 

 

 

 

थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट

 

 

थांदला – शिक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए थांदला के पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शासन की योजना अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा की देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया अतिथियों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर बेटियों को उज्जवल भविष्य की कामना की इसके बाद छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के आमंत्रण पर अतिथियों ने शिरकत की। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। बेटियों का उत्साह बता रहा था कि वे अब शिक्षा के सफर पर और भी तेजी से आगे बढ़ेंगी प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कलसिंह भाबर ने कहा कि आत्मनिर्भरता और शिक्षा के प्रति उनका जज्बा हमारे समाज को एक नई दिशा देगा शान द्वारा चलाई जा रही यह योजना बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए मिल का पत्थर साबित होगी इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कलसिंह भाबर, भाजपा जिला महामंत्री राजेश वसुनिया, मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर अनुविभागीय अधिकारी भास्कर गाचले, प्राचार्य श्री श्रीवास्तव, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा, मण्डल महामंत्री जितू राठौर, जनपद सदस्य यशवंत सिंह बामनिया, एल्डरमैन दीपक राठौड़, मण्डल मंत्री श्री बहादुर सिंह, युवा नेता श्री लखन भगोरा प्रफुल्ल धमानिया सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे अतिथियों ने सभी लाभार्थी छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]