वाणी समाज के 50 यात्रियों का जत्था दो धाम यात्रा कर सकुशल लौटा, ढोल-व आतिश बाजीकर के साथ हुआ भव्य स्वागत

नानपुर, जिला अलीराजपुर – क्षेत्र के लिए हर्ष और आस्था का अवसर। नानपुर से गया 50 सदस्यों का जत्था दो धाम की पावन यात्रा कर सकुशल अपने घर लौट आया है। लगभग 40 दिनों तक चली इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धालुओं ने भगवान जगदीश रामेश्वरम और भगवान जगन्नाथ पुरी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
यात्रा से सकुशल लौटने पर सभी यात्रियों के चेहरों पर अलग ही खुशहाली और संतोष की चमक देखने को मिली। 40 दिन तक एक साथ धार्मिक यात्रा करने के बाद सभी में गहरा आत्मीय लगाव भी देखने को मिला।श्रदालुओं ने नेपाल देश सहित उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित अनेक राज्यों के धार्मिक स्थलों के दर्शन लाभ लिए!

सकुशल यात्रा सम्पन्न होने पर ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए पथवारी पूजन का आयोजन किया गया। पंडित अखिलेश शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया। यात्रियों ने अपनी मंगलमय यात्रा के लिए ईश्वर का आभार माना।
यह जत्था केवल नानपुर का ही नहीं था, बल्कि इसमें जोबट, सुसारी, भाभरा, छकतला सहित आसपास के अंचल के श्रद्धालु भी शामिल थे। सभी यात्रियों के घर पहुँचने पर परिवारजनों, मित्रों और ग्रामवासियों ने ढोल-बाजे के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बन गया।
*अखिल भारतीय वाणी समाज के अध्यक्ष मनोहर लाल वाणी* ने
बताया कि यह संपूर्ण यात्रा सारथी टूर एंड ट्रेवल्स के माध्यम से सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराई गई। यात्रा के दौरान सभी यात्रियों के भोजन, आवास और दर्शन की उत्तम व्यवस्था की गई थी, जिससे सभी श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा पूर्ण कर सके।
✍️*नानपुर से जितेन्द्र प्रसाद वाणी की रिपोर्ट*




