थाना जोबट पुलिस को लूट एवं मंदिर चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने मे मिली बड़ी सफलता
लूट के आरोपियों से 40 हजार रूपए एवं घटना मे प्रयुक्त दो होण्डा शाईन मोटर सायकलें और मंदिर चोरी के आरोपी से कीमती जर्मन के बर्तन एवं एक लोहे का घन जप्त
जिला ब्यूरो चीफ वासुदेव वाणी

श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश कुमारसिंह के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति ज्योती उमठ बघेल, जिला अलीराजपुर के मार्ग दर्शन में एवं एसडीओपी श्री आशुतोष पटेल के नेतृत्व में संपत्ति संबंधी अपराधों में लगातार आरोपियों की धर-पकड़ की जा रही है, इसी अभियान के तहत दिनांक 02.08.2026 को *अज्ञात बदमाशो के द्वारा रणबयड़ा घाट के नीचे एक एलएनटी फायनेन्स कम्पनी मे फिल्ड कलेक्शन करने वाले एजेन्ट महेन्द्र खराड़ी की मोटर सायकल को रूकवाकर 84770 रूपए नगदी से भरा बैग लुट लिया था।* जो उक्त लुट की घटना कारित करने वाले तीन आरोपीयों को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद करने मे सफलता मिली है।
घटना दिनांक 02.08.2026 को फरियादी एलएनटी फायनेन्स कम्पनी मे कार्यरत महेन्द्र खराड़ी फिल्ड से कलेक्शन राशी लेकर वापस जोबट आ रहा था कि रास्ते मे रणबयड़ा घाट के नीचे पहले मोड पर मे दो होण्डा शाईन मोटर सायकल पर बैठकर आए 04 बदमाशों ने फरियादी की मोटर सायकल को रूकवाकर फरियादी महेन्द्र से फिल्ड कलेक्शन राशी 84770 रूपए नगदी से भरा बैग लुटकर लुटकर फरार हो गए थे। फरियादी की सूचना पर से थाना जोबट पर *अपराध क्र 296/2026 धारा 309 (4), 126 (2) बीएनएस का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।*

घटना की सूचना मिलते ही जोबट थाना पुलिस के द्वारा अज्ञात बदमाशो एवं लुटे गए मश्रुका की तलाश शुरू कर दी गई व लगातार संदेही बदमाशों के घर एवं ठिकानो पर दबीशे दी गई व इसी तारतम्य में मुखबीर की सूचना पर से तीन आरोपी बदमाश 1. मुलेश पिता जालमसिंह डावर जाति भीलाला, उम्र 25 वर्ष, निवासी कथोलिया फलिया, ग्राम कंदा, थाना जोबट 2. लोकेश उर्फ नखिर पिता मुकेश अजनार जाति भील, उम्र 24 वर्ष, निवासी कुकड़माल फलिया, ग्राम कंदा, थाना जोबट 3. नवीन पिता मुकेश मेहड़ा जाति भील, उम्र 20 वर्ष, निवासी बीज फलिया, ग्राम किला जोबट, थाना जोबट को गिरफ्तार करने सफलता मिल गई व आरोपीयों के कब्जे से लुट की राशी मे से 40 हजार रूपए नगदी को जप्त किया गया तथा साथ ही आरोपीयों से घटना मे उपयुक्त दो बीना नम्बर की होण्डा शाईन मोटर सायकले भी जप्त की गई है। एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।
➡️*जप्त मश्रुका :-*
01. आरोपी मुलेश के कब्जे से लुट के 15 हजार रूपए नगदी जप्त किए गए है।
02. आरोपी लोकेश उर्फ नखिर के कब्जे से लुट के 15 हजार रूपए नगदी एवं घटना प्रयुक्त एक बिना नम्बर की होण्डा शाईन मोटर सायकल जप्त की गई है।
03. आरोपी नवीन के कब्जे से लुट के 10 हजार रूपए नगदी एवं घटना प्रयुक्त एक बिना नम्बर की होण्डा शाईन मोटर सायकल जप्त की गई है।

➡️*गिरफ्तार आरोपी :-*
1.मुलेश पिता जालमसिंह डावर जाति भीलाला, उम्र 25 वर्ष, निवासी कथोलिया फलिया, ग्राम कंदा, थाना जोबट
2.लोकेश उर्फ नखिर पिता मुकेश अजनार जाति भील, उम्र 24 वर्ष, निवासी कुकड़माल फलिया, ग्राम कंदा, थाना जोबट
3.नवीन पिता मुकेश मेहड़ा जाति भील, उम्र 20 वर्ष, निवासी बीज फलिया, ग्राम किला जोबट, थाना जोबट
➡️*इनकी रही सराहनीय भूमिका :-* उक्त आरोपीयों को पकड़ने में थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक विजय वास्कले, उनि नगीनलाल नायक, आरक्षक 74 गजेन्द्र, आरक्षक 530 रविन्द्र का महत्वपुर्ण योगदान रहा।
*अभियान के तहत एक अन्य घटनाक्रम* में दिनांक 27.08.2026 को अज्ञात आरोपी जैन मंदिर जोबट पर से जर्मन के किमती बर्तन एवं एक लोहे का घन चोरी कर लिया था। जो उक्त चोरी की घटना कारित करने वाले आरोपी को पकड़कर चोरी का मश्रुका बरामद करने मे सफलता मिली है।
घटना दिनांक 27.08.2026 को अज्ञात आरोपी जैन मंदिर जोबट पर से जर्मन के किमती बर्तन एवं एक लोहे का घन चोरी कर ले गया था। जिस पर से फरियादी फुलसिंह मेहड़ा की सूचना पर से थाना जोबट पर *अपराध क्र 358/2026 धारा 303 (2) बीएनएस का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।*
घटना की सूचना मिलते ही जोबट थाना पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी एवं चोरी के मश्रुका की तलाश शुरू कर दी गई व मुखबीर की सूचना पर से उक्त चोरी का मश्रुका बेचने के लिए जा रहे आरोपी गौरव पिता सोमला कोटवाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी गायत्री स्कुल के पास, टेकरी पर, जोबट को गिरफ्तार करने सफलता मिल गई व आरोपी से जर्मन के किमती बर्तनो एवं लोहे के घन को जप्त किया गया है। आरोपी से अन्य अपराधों मे पुछताछ की जा रही है।
➡️*जप्त मश्रुका:-*
01.आरोपी गौरव के कब्जे से चोरी के जरमन के किमती बर्तन एवं एक लोहे का घन जप्त किया गया है।
➡️*गिरफ्तार आरोपी:-*
1.गौरव पिता सोमला कोटवाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी गायत्री स्कुल के पास, टेकरी पर, जोबट, थाना जोबट
➡️*इनकी रही सराहनीय भूमिका:-* उक्त आरोपीयों को पकड़ने में थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक विजय वास्कले, उनि धनराज सेमिया, आरक्षक 74 गजेन्द्र, आरक्षक 530 रविन्द्र का महत्वपुर्ण योगदान रहा।




