उदयपुरिया में सुना गया पीएम मोदी के मन की बात का 137वां एपिसोड, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश परमार रहे मुख्य अतिथि
थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
थांदला – ग्राम पंचायत उदयपुरिया के बूथ क्रमांक 63 पर रविवार को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 137वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया।इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आदरणीय प्रकाश परमार जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर मन की बात कार्यक्रम सुना और प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया कार्यक्रम के उपरांत सरपंच भारत कटारा ने जिला अध्यक्ष प्रकाश परमार जी का साफा, शॉल और दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया इस दौरान पंचायत भवन पर गांव के पटेल, पंचगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में युवा साथी और मातृशक्ति उपस्थित रही।




