Home » झाबुआ » कुं प्रियंका ने की ग्यारह उपवास की तपस्ता

कुं प्रियंका ने की ग्यारह उपवास की तपस्ता

Spread the love

कु.प्रियंका नाहर ने की 11 उपवास की तपस्या

रणवीर सिंह सिसोदिया जिला ब्यूरो चीफ 

*झाबुआ।* चातुर्मास के दौरान पर्युषण महापर्व मे दादा गुरुदेव राजेन्द्र सूरी जी महाराजा के दिव्य आशीष,पुण्य सम्राट श्री जयंतसेन सूरी जी की पावन कृपा, वर्तमान गच्छाधीप्ति नित्यसेन सूरी जी की, एवं वात्सल्य मातृत्व अविचल दृष्टा श्रीजी आदि ठाना की पावन निश्रा मे स्व.दादाजी सोहन लाल जी एवं बड़े पापा धीरेन्द्र जी नाहर की लाडली तपस्वी मधुकर प्रिय कु प्रियंका नाहर के पावन 11 उपवास की तपस्या की जिसके अंतर्गत 18/09/2026 रात्रि मे सकल श्री संघ एवं महिला मंडल द्वार चौबीसी का आयोजन नाहर परिवार द्वारा किया गया उसके बाद सुबह ढ़ोल तासे के साथ सकल श्री संघ द्वार तपस्वी मधुकर प्रिय प्रियंका नाहर का निज निवास से मंदिर जी तक पैदल जुलुस निकला गया।

*11 उपवास की तपस्वी रत्न प्रियंका का किया बहुमान*

झाबुआ सकल जैन श्री संघ एवं चातुर्मास समिति ने कु प्रियंका नाहर मधुकर प्रिय का बहुमान श्रीफल एवं माला से किया वही जुलुस मे बहुमान उत्साह जी बरडिया परिवार,

डॉ. प्रदीप जी संघवी एवं एडवोकेट राजेन्द्र जी संघवी परिवार ने किया।

*निज निवास पर हुआ पारना*

निज निवास पर जैन श्वेतांबर संघ अध्यक्ष संजय जी मेहता,एवं श्री संघ सदस्यों एवं परिवारजनो ने साता पूछ तपस्वी की अनुमोदना कर पारना करवाया।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]