Home » थांदला » 8 लेन एक्सप्रेस वे की सुरक्षा को लेकर झाबुआ पुलिस सतर्क, SP ने टिमरवानी टोल नाके पर लिया रात्रि निरीक्षक

8 लेन एक्सप्रेस वे की सुरक्षा को लेकर झाबुआ पुलिस सतर्क, SP ने टिमरवानी टोल नाके पर लिया रात्रि निरीक्षक

Spread the love

8 लेन एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा को लेकर झाबुआ पुलिस सतर्क, SP ने टिमरवानी टोल नाके पर किया रात्रि निरीक्षण

 

 

थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट

 

थांदला – 8 लेन एक्सप्रेसवे पर हो रही पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर झाबुआ पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार ने रात्रि में टिमरवानी 8 लेन टोल नाके सहित एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान एसपी ने पत्थरबाजी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सतत पेट्रोलिंग बढ़ाने, संदिग्धों की सघन चेकिंग करने एवं मजबूत मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त तेज करने और हाईवे पर विशेष निगरानी रखने को कहा इस दौरान एसडीओपी थांदला राजेश सूलिया, थाना प्रभारी थांदला निरीक्षक तारा मण्डलोई सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे गौरतलब है कि एक्सप्रेस-वे पर पत्थरबाजी के 2 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु लगातार कार्रवाई जारी है।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]